• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y28 4G स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y28 4G स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नया Vivo डिवाइस MediaTek के Helio G85 चिपसेट से लैस आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Vivo Y28 4G स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y28 4G (ऊपर तस्वीर में) का डिजाइन कुछ हद तक iQoo Z9x से मेल खाता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y28 4G को सिंगापुर में केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 268 सिंगापुर डॉलर है
  • फोन को एगेट ग्रीन और ग्लेमिंग ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
विज्ञापन
Vivo ने नया Vivo Y28 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन कुछ हद तक भारत में हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z9x से मेल खाता है। नए वीवो स्मार्टफोन को सिंगापुर में लॉन्च किया गया है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी iQoo स्मार्टफोन के समान हैं। नए Vivo Y28 4G में 6,000mAh बैटरी मिलती है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 4G हैंडसेट MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। बता दें कि Vivo Y28 को इस साल जनवरी से भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह 5G वर्जन था। हालांकि, दोनों के डिजाइन में जीमन-आसमान का अंतर है। चलिए नए Vivo Y28 4G स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y28 5G की कीमत

Vivo Y28 4G को सिंगापुर में केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 268 सिंगापुर डॉलर (करीब 16,500 रुपये) रखी गई है। फोन को एगेट ग्रीन और ग्लेमिंग ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन मामूली डिस्काउंट के साथ Lazada पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 
 

Vivo Y28 4G के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y28 4G Android 14-बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.68-इंच HD+ (1,608 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। नया Vivo डिवाइस MediaTek के Helio G85 चिपसेट से लैस आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। रैम को 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद डिवाइस कुल 16GB (8GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल) तक रैम पर चलेगा। Vivo का नया स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटेड बिल्ड से लैस आता है। इसमें डायनामिक लाइट भी है, जो म्यूजिक, लाइट नोटिफिकेशन्स और सेल्फी काउंटडाउन के साथ सिंक होती है।

Vivo Y28 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एक 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर और दूसरा 2-मेगापिक्सल बोकेह लेंस है। सेटअप को LED फ्लैश यूनिट के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी यूनिट मिलती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »