50 मेगापिक्सल कैमरा, Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Vivo Y28s 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y28s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y28s 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने ग्लोबल मार्केट में Vivo Y28s 5G लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। डिवाइस पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका था, जिससे काफी कुछ पता चल गया था। यह स्मार्टफोन बीते साल नवंबर में लॉन्च हुए Vivo Y27s का अपग्रेड है। यहां हम आपको Vivo Y28s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Vivo Y28s 5G Price


Vivo Y28s 5G की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह स्मार्टफोन मोचा ब्राउन और ट्विंकल पर्पल कलर्स में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y28s 5G Specifications


Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच और मोटी बॉटम चिन है। Vivo Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  इसमें रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।  

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y28s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह नाइट मोड और बिल्ट-इन फिल्टर के साथ आता है। सेफ्टी के लिहाज से यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह यूरोप, मलेशिया, ताइवान, थाईलैंड के मार्केट में बंडल चार्जर के साथ नहीं आएगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, 5G, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  10. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.