50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ Vivo Y21T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Vivo Y21T के इंडिया लॉन्‍च की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि यह स्‍मार्टफोन 4GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ 16,490 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ Vivo Y21T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Photo Credit: Vivo Indonesia

डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर चला है, जिस पर Funtouch OS 12 की लेयर है।

ख़ास बातें
  • यह दो कलर ऑप्‍शंस और सिंगल स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है
  • Vivo Y21T के अगले हफ्ते इंडिया में भी लॉन्‍च होने की खबरें हैं
  • फोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्‍प्‍ले है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने Y सीरीज में उसके नए फोन Vivo Y21T को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह स्‍मार्टफोन वॉटरड्रॉप-स्टाइल वाले डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Vivo Y21T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह दो कलर ऑप्‍शंस और सिंगल स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है। कुछ बदलावों के साथ Vivo Y21T स्‍मार्टफोन के अगले हफ्ते इंडिया में भी लॉन्‍च होने की खबरें हैं। 
 

Vivo Y21T के दाम और उपलब्‍धता 

यह स्‍मार्टफोन सिर्फ 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में आता है। फोन की कीमत IDR 3,099,000 (लगभग 16,200 रुपये) रखी गई है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और पर्ल वाइट कलर ऑप्‍शन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y21T के इंडिया लॉन्‍च की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि यह स्‍मार्टफोन 4GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ 16,490 में लॉन्‍च किया जा सकता है।  
 

Vivo Y21T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर चला है, जिस पर Funtouch OS 12 की लेयर है। फोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह डिवाइस 6GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन के इंटरनल स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 2GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फीचर तब काम आता है, जब फोन की पूरी रैम इस्‍तेमाल हो रही होती है, खासकर गेमिंग के दौरान। 

Vivo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है।  

फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo Y21T में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 182 ग्राम है। फोन की बिल्‍ट क्‍वॉलिटी अच्‍छी है और यह एक डिसेंट डिजाइन को फॉलो करता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »