50MP कैमरा के साथ आएगा Vivo Y21T फोन! स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स हुए लीक...

Vivo Y21T को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद होगा, जिसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y21T स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वीवो वाई21टी में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • यह फोन 3 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है
Vivo Y21T स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे इस आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी प्राप्त होती है। स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को टिप्सटर द्वारा शेयर किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। साथ ही में फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। वीवो वाई21टी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद होगा, जिसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। Vivo ने फिलहाल इस फोन के जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की है।

MySmartPrice की रिपोर्ट में टिप्सटर ईशान अग्रवाल की साझेदारी में आगामी Vivo Y21T स्मार्टफोन के रेंडर्स को शेयर किया गया है। इन रेंडर्स में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है और सेल्फी के लिए फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद होगा। रेंडर्स में फोन पतले बेजल्स के साथ मौजूद है, जिसका बॉटम एरिया बड़ा है। इसके अलावा, वीवो वाई21टी फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन पर स्थित है, जो कि फोन के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर के बगल में मौजूद है। यह फोन 3 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी पिछली रिपोर्ट्स में सामने आई थी।
 

Vivo Y21T specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर के अनुसार, वीवो वाई21टी फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोन में रैम बढ़ाने वाला फीचर मौजूद होगा, जो कि रैम को 1 जीबी बढ़ा सकेगा। वीवो वाई21टी फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आ सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वीवो वाई21टी फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.