5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y21 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Vivo Y21 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 अगस्त 2021 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y21 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वीई21 में दी गई है 4 जीबी रैम
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है ये फोन

Vivo Y21 स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी की Y सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। वीवो वाई21 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो कि ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन से लैस है। कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं, फोन की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आपको दो कलर ऑप्शन और दो ही कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे।
 

Vivo Y21 price, availability

Vivo Y21 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो कलर्स हैं डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू। फोन की सेल Vivo India E-store, Amazon.in, Flipkart और अन्य रीटेल पार्टनर्स के जरिए भारत में शुरू कर दी गई है।
Advertisement
 

Vivo Y21 specifications

वीवो वाई21 फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है और इसमें 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) Halo FullView LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि फोन में 1 जीबी रैम एक्सपेंशन विकल्प भी मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी, 5,000एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट पास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.