Vivo Y20G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Vivo Y20G की कीमत भारत में 14,990 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जनवरी 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y20G में 6.51 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है
  • वीवो वाई20जी मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मौजूद है

Vivo Y20G में ओब्सीडियन ब्लैक और प्यूरिस्ट ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है

Vivo Y20G स्मार्टफोन को भारत में कंपनी की लेटेस्ट Y सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें पहले से ही Vivo Y12s, Vivo Y51A और Vivo Y20A जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। नया Vivo फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर किया हुआ है। वीवो वाई20 5जी फोन में वीवो वाई20, वीवो वाई20आई और वीवो वाई20ए की तुलना में थोड़े बहुत बदलाव दिए गए हैं।
 

Vivo Y20G price in India

वीवो वाई20जी की कीमत भारत में 14,990 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Vivo Y20G फोन ओब्सीडियन ब्लैक एंड प्यूरिस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए Amazon, Flipkart, Vivo India e-Store, Paytm, Tata Cliq और अन्य प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Advertisement

Vivo Y20 और Vivo Y20i स्मार्टफोन को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी क्रमश: 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये थी और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,490 रुपये थी। वीवो वाई20ए को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसके 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,490 रुपये थी।
 

Vivo Y20G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई20जी एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलता है। फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Vivo Y20G में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो आदि शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटर सेंसर मौजूद है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41mm और भार 192 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y20G price, Vivo Y20G specifications, Vivo Y20G, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.