Vivo Y20 और Vivo Y20i बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y20 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं, Vivo Y20i के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,490 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y20 और Y20i में 5,000mAh बैटरी मिलती है
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से हैं लैस
  • वीवो वाई20 की कीमत 12,990 रुपये और वीवो वाई20आई की कीमत 11,490 रुपये है

Vivo Y20 और Y20i में रैम को छोड़ कोई अंतर नहीं है

Vivo Y20 और Vivo Y20i फोन को भारत में स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन में बहुत कम अंतर हैं, जिनमें से मुख्य अंतर रैम में है। वीवो वाई20 में 4 जीबी रैम मिलती है, जबकि वीवो वाई20आई में 3 जीबी रैम मिलती है। दोनों फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। Vivo Y20 और Vivo Y20i फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और पीछे 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है।
 

Vivo Y20, Vivo Y20i price in India, sale date

वीवो वाई20 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। फोन दो रंग के विकल्पों में आता है - ओब्सीडियन ब्लैक और डॉन व्हाइट। यह 28 अगस्त से सभी प्रमुख रिटेल स्टोर, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, Vivo Y20i के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,490 रुपये है। फोन डॉन व्हाइट और नेब्युला ब्लू रंग के विकल्पों में मिलेगा। वीवो वाई20आई को 3 सितंबर से सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए खपीदा जा सकेगा।
 

Vivo Y20, Vivo Y20i specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y20 और Vivo Y20i फोन डुअल-सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड पर आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलते हैं। हैंडसेट में 6.51-इंच एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें एक वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर पर काम करते हैं। वीवो वाई20 में 4 जीबी रैम मिलती है, जबकि वीवो वाई20आई में 3 जीबी रैम मिलती है। दोनों फोन में इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है।
Advertisement

Vivo Y20 और Vivo Y20i ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर मिलता है और एफ/2.4 अपर्चर के साथ दो अतिरिक्त 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा मोड में पोर्ट्रेट, फोटो, वीडियो, पैनोरमा, लाइव फोटो, स्लो-मो और प्रोफेशनल मोड शामिल हैं।
 

फोन एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी से लैस आते हैं और Vivo Y20 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। दोनों फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो आदि शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी और ई-कंपास शामिल हैं। दोनों हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 164.41x76.32x8.41 एमएम और वज़न 192.3 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.