13 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी से लैस Vivo Y19 5G लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना किफायती फोन Vivo Y19 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2025 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y19 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y19 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

Vivo Y19 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना किफायती फोन Vivo Y19 5G लॉन्च कर दिया है। Y19 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y19 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y19 5G Price


Vivo Y19 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये, 4GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत 3 महीने नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिल रहा है। यह फोन टाइटेनियम सिल्वर और मैजेस्टिक ग्रीन में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y19 5G Specifications


Vivo Y19 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TÜV Rheinland से सर्टिफाइड है। डिजाइन के मामले में मैटेलिक मैट फ्रेम के साथ स्ट्रीकिंग रेनबो क्रिस्टल टेक्स्चर है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है, वहीं स्विस SGS 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन से भी लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.3 मिमी,  चौड़ाई 76.95, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 199 ग्राम है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Vivo Y19 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सलका दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है। Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.