Vivo Y15 (2019) हुआ भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच की बैटरी है इसमें

Vivo Y15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y15 (2019) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे और 6.35 इंच का डिस्प्ले है। जानें इसका दाम।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 मई 2019 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y15 (2019) में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है
  • वीवो वाई15 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है Vivo Y15 (2019) में

Vivo Y15 (2019) हुआ भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच की बैटरी है इसमें

Vivo Y15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो वाई15 कंपनी की वाई सीरीज़ का हिस्सा है, Vivo Y15 (2019) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे और 6.35 इंच का डिस्प्ले है। Vivo Y15 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। याद करा दें कि 2014 में वीवो ने वीवो वाई15 को लॉन्च किया था। आइए अब आपको Vivo Y15 (2019) की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Vivo Y15 (2019) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय मार्केट में वीवो वाई15 (2019) की कीमत 13,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Vivo Y15 (2019) के दो कलर वेरिएंट हैं- एक्वा ब्लू और बरगंडी रेड। Vivo Y15 (2019) को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Amazon, Paytm, टाटा क्लिक, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और ऑफलाइन मार्केट यानी रिटेल स्टोर पर भी बेचा जाएगा।

अगर आप Vivo Y15 (2019) को रिटेल स्टोर से खरीदते हैं तो फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे। आपको बजाज फिन्सर्व, आईडीएफसी बैंक, HDBFS, एचडीएफसी बैंक, होम क्रेडिट और पाइनलैब क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ब्याज नहीं लगेगा। Jio की तरफ से 3 टीबी डेटा और 4,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।

Vivo Y15 (2019) को ऑनलाइन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 9 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
 

Vivo Y15 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो वाई15 (2019) एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा या नहीं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y15 (2019) स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का प्राइमरी कैमरा, वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। Vivo Y15 (2019) में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और जीपीएस/ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल है। रिटेल बॉक्स में प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Y15, Vivo Y15 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.