Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल

Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। दोनों फोन जल्द भारतीय बाजार में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई
  • दोनों फोन में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता
  • Y21 5G में बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद

Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई

Photo Credit: Vivo

Vivo के दो नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G हाल ही में सिंगापुर में लॉन्च हुए हैं और अब इनके भारत आने की चर्चा तेज हो गई है। एक पॉपुलर टिप्स्टर ने इन दोनों फोन्स की भारत में संभावित कीमत शेयर की है। कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक से काफी डिटेल सामने आ गई है। इनके स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक सिंगापुर में पेश किए गए मॉडल्स के समान ही हो सकते हैं। इनमें 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे के अनुसार (via 91Mobiles) Vivo Y11 5G की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 16,999 रुपये में आ सकता है। दूसरी तरफ Vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत 18,499 रुपये बताई जा रही है, जिसमें 4GB + 128GB वेरिएंट मिलेगा, जबकि 6GB + 128GB की कीमत Rs 20,499 रुपये होगी। इसका एक टॉप वेरिएंट भी आ सकता है, जिसकी कीमत 22,499 रुपये बताई गई है और इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों फोन्स में काफी हद तक समान हार्डवेयर दिया जा सकता है। यदि सिंगापुर में लॉन्च हुए वेरिएंट्स को देखा जाए, तो इनमें 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में दोनों फोन्स के बीच थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा। Vivo Y11 5G में 13MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड में अंतर रहेगा, जहां Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग और Vivo Y21 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन्स में IP65 रेटिंग और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है। 

स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लीक हुई कीमतें थोड़ी अधिक प्रतीत होती हैं, क्योंकि भारत में फिलहाल सब-20,000 रुपये के सेगमेंट में जबरदस्त प्रतियोगिता मौजूद है। हालांकि, Vivo की ओर से अभी तक कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसे लीक मात्र समझना उचित होगा। वहीं, लॉन्च डेट को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Y11 5G, Vivo Y21 5G, Smartphone, Tech News, India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  2. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  6. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.