Vivo Y100A Launched : 8GB रैम, 64MP कैमरा, 44W चार्जिंग के साथ आया वीवो का रंग बदलने वाला 5G स्‍मार्टफोन

Vivo Y100A 5G : Vivo Y100A में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 64 मेगापिक्‍सल का कैमरा, 8GB रैम, 44वॉट फास्‍ट चार्जिंग की खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 19:24 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है
  • फोन के प्राइस और उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है
  • Vivo Y100A को कई खूबियों से लैस किया गया है

Vivo Y100A 5G : फोन के प्राइस की कोई घोषणा नहीं की गई है। फोन की उपलब्‍धता पर भी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।

Photo Credit: Vivo

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘वीवो' (Vivo) ने बेहद खामोशी के साथ एक नई डिवाइस को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह है, Y सीरीज में वीवो का नया स्‍मार्टफोन। नाम है, ‘वीवो वाई100ए' (Vivo Y100A)। याद रखने वाली बात है कि ब्रैंड ने इसी साल फरवरी में वीवो Y100 को लॉन्‍च किया था। Vivo Y100A में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 64 मेगापिक्‍सल का कैमरा, 8GB रैम, 44वॉट फास्‍ट चार्जिंग की खूबियां हैं। और क्‍या कुछ खास है इस स्‍मार्टफोन में, आइए जानते हैं। 
 

Vivo Y100A के प्राइस और उपलब्‍धता 

Vivo Y100A के प्राइस के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। फोन की उपलब्‍धता पर भी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। इस स्‍मार्टफोन को मेटल ब्लैक, ट्विइलाइट गोल्ड और पैसिफ‍िक ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। फोन को ब्रैंड की ऑफ‍िशियल  वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्‍द फोन की कीमतों का ऐलान कर सकती है। 
 

Vivo Y100A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Vivo Y100A में 6.38 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट उभरता है। पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। डिवाइस का बैक पैनल सूर्य की चमक के सामने रंग बदलने लगता है। वीवो ने अपने स्‍मार्टफोन्‍स में इस पैनल को काफी भुनाया है। 

बात करें फोन के कैमरा की, तो ‘वीवो Y100A' में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ 2 मेगापिक्‍सल के दो लेंस मिलते हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। Y100A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन के स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
Advertisement

फोन में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। कंपनी 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन भी लाई है। Vivo Y100A में 4500 एमएएच की बैटरी है। यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने डिवाइस को लेटेस्‍ट ओएस के साथ अपडेट किया है। सबसे जरूरी बात कि Vivo Y100A एक 5जी स्‍मार्टफोन है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm के हेडफोन जैक की खूबियों से भी लैस है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.