Vivo Y100 और Vivo Y100A के प्राइस में फ‍िर से कटौती, हो गया इतना ‘सस्‍ता’, जानें

Vivo Y100 and Vivo Y100A new price : वीवो वाई100 में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि वाई100ए में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 20:33 IST
ख़ास बातें
  • मई महीने में भी इन फोन्‍स के दाम किए गए थे कम
  • एक बार फ‍िर से कीमतों की गई कटौती
  • 2 हजार रुपये तक सस्‍ते हो गए वीवो के स्‍मार्टफोन

दोनों ही फोन्‍स के दाम अब 2000 हजार रुपये कम कर दिए गए हैं।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने Vivo Y100 और Vivo Y100A के दाम फ‍िर से कम कर दिए हैं। कंपनी ने मई महीने में भी इन फोन्‍स की कीमतों में एक हजार रुपये की कटौती की थी। अब एक बार फ‍िर इन फोन्‍स के दाम कम किए गए हैं। वीवो वाई100 में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि वाई100ए में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन्‍स के दाम अब 2000 हजार रुपये कम कर दिए गए हैं।  
 

Vivo Y100 और Vivo Y100A के नए प्राइस 

एक प्रेस रिलीज में वीवो की ओर से बताया गया है कि Vivo Y100 और Vivo Y100A के 8GB + 128GB मॉडल के भारत में दाम अब 21,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के दाम 23,999 रुपये हैं। कीमतों में यह कमी आज से ही लागू हो गई है। 
Advertisement

यूजर्स आईसीआईसीआई, एसबीआई, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आदि का इस्‍तेमाल करके 2,000 रुपये तक के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। 
 

vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 1080 x 2400 रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 440 PPI है। इसमें 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 900 दिया गया है जो एडवांस्ड 6 nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। यह तीन कलर्स में उपलब्ध है और इनमें से दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो 4K हाई डेफिनिशन वीडियो शूट कर सकता है। 
Advertisement

vivo Y100A के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.38 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। डिवाइस का बैक पैनल सूर्य की चमक के सामने रंग बदलने लगता है। कंपनी के स्‍मार्टफोन्‍स में इस पैनल को काफी पसंद किया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ 2 मेगापिक्‍सल के दो लेंस मिलते हैं। इसका सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। Y100A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन के स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को एक्‍सपेंड किया जा सकता है। इसकी 4,500 एमएएच की बैटरी है 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y100A में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है। यह दो कलर चेजिंग वेरिएंट्स Pacific Blue और Twilight Gold के साथ  Metal Black कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.