Vivo Y03t बजट फोन को मिला SDPPI और SIRIM सर्टिफिकेशन, जल्द होगा लॉन्च

फोन इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन Vivo Y03 जैसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन Vivo Y03 जैसे स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है।
  • IMEI डेटाबेस में फोन मॉडल नम्बर V2409 के साथ पहले ही स्पॉट हो चुका है।
  • सीरीज में कंपनी बेस मॉडल Vivo Y03 को पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Vivo Y03 में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: tokopedia

Vivo नए स्मार्टफोन Vivo Y03t पर कथित तौर पर काम कर रही है। फोन को नए सर्टिफिकेशंस मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि यह डिवाइस जल्द ही लॉन्च भी होने वाला है। यह फोन SDPPI और SIRIM सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है। प्राप्त हुए सर्टीफिकेशंस में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन फिर भी अहम बिंदु यहां पर पता चलते हैं। 

Vivo Y03 सीरीज में कंपनी बेस मॉडल Vivo Y03 को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस सीरीज में Vivo Y03s भी लॉन्च होने की कतार में है। अब सीरीज में होने वाले संभावित लेटेस्ट एडिशन Vivo Y03t को सर्टिफिकेशन साइट SDPPI और SIRIM पर देखा गया (via) है। SDPPI सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर फोन मॉडल नम्बर V2344 लिस्टेड दिखा है। जबकि इसका सर्टिफिकेशन नम्बर 1005-36/SDPPI/2024 मेंशन किया गया है। 

Vivo Y03t के SIRIM सर्टिफिकेशन की बात करें तो यह RGQL/14H/0624/S(24-2650) कोड के साथ लिस्टेड है। दोनों में से किसी भी अप्रूवल प्लेटफॉर्म पर फोन का कोई भी मेन स्पेसिफिकेशन नहीं बताया गया है। हालांकि इतना संकेत जरूर मिलता है कि फोन अब बहुत जल्द मार्केट में दिखाई दे सकता है। IMEI डेटाबेस में फोन मॉडल नम्बर V2409 के साथ पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। फोन इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन Vivo Y03 जैसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है। 

Vivo Y03 में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन से लैस है। इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट है। यह 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। जिसके साथ में 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन FunTouch OS 14 की स्किन पर रन करता है जो कि Android 14 आधारित है। .
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो रियर में यह 13 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ आता है। साथ में QVGA लेंस का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS सपोर्ट है। फोन को कंपनी ने IP54 रेटिंग दी है जो इसे धूल और पानी के छीटों में खराब होने से बचाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.