5380mAh बैटरी के साथ Vivo Y04 आया नजर, मिलेगा Galaxy S25 Edge जैसा डिजाइन, जानें

Vivo कथित तौर पर Vivo Y04 पर काम कर रहा है।

5380mAh बैटरी के साथ Vivo Y04 आया नजर, मिलेगा Galaxy S25 Edge जैसा डिजाइन, जानें

Photo Credit: Vivo

Vivo Y03 में 12MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर नए फोन Vivo Y04 पर काम कर रहा है।
  • Vivo Y04 फोन TRDA, CQC और NCC समेत कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है।
  • Vivo Y04 लिस्टिंग से 15W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट पता चला है।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर Vivo Y04 पर काम कर रहा है। Vivo ने मार्च 2024 में बजट फ्रेंडली Vivo Y03 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब इसका अपग्रेड आने का समय आ गया है। इस लाइन में आने वाले आगामी स्मार्टफोन को TRDA, CQC और NCC समेत कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ असली फोटो का पता चला है। आइए Vivo Y04 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y04 आया सर्टिफिकेशन पर नजर


Vivo Y04 को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2430 के तहत लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग से फीचर्स के मामले में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है, लेकिन इससे फोन के नाम की पुष्टि हुई है और यूएई में लॉन्च का सुझाव मिला है। एक अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट CQC ने Y04 की चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा किया है। लिस्टिंग से 15W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट पता चला है।


Vivo Y04 आया NCC सर्टिफिकेशन पर नजर


NCC सर्टिफिकेशन से Vivo Y04 के बारे में काफी खुलासा हुआ है। रियल लाइफ की फोटो से वीवो वाई04 के डिजाइन की एक झलक मिली है। फोन को दो कलर ऑप्शन में एक मैट फिनिश के साथ डार्क ग्रीन वेरिएंट और एक ग्लास बैक वाला पर्पल वेरिएंट देखा जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एक पिल शेप मॉड्यूल है जिसमें दो सेंसर और एक रिंग लाइट है। खास बात यह है कि डिजाइन सैमसंग के आगामी Samsung Galaxy S25 Edge के समान दिखता है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के कॉर्नर पर है।

फोन के निचले हिस्से में हेडफोन जैक के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, जबकि टॉप पर एक स्पीकर ग्रिल है। सिम ट्रे बाईं ओर है। फ्रंट की ओर Y04 में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले है। NCC फोटो के आधार पर फोन की चौड़ाई लगभग 80 मिमी और लंबाई लगभग 170 मिमी है। NCC डेटाबेस से बैटरी भी पता चली है। यह एक ली-आयन सेल (मॉडल नंबर BA61) है जिसकी रेटेड कैपेसिटी 5380mAh और सामान्य कैपेसिटी 5500mAh है। डेटाबेस में एक पावर एडाप्टर (मॉडल नंबर V1530L0B0-US) भी शामिल है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »