9 हजार से सस्ते में लॉन्च हुआ Vivo Y01, मिलेगी 5000mAh बैटरी और MediaTek Helio P35 प्रोसेसर समेत खास फीचर्स

प्रोसेसर की बात करें तो Vivo Y01 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और  32GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2022 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y01 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Vivo Y01 में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y01 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo Y01

Photo Credit: Vivo

Vivo ने सोमवार को भारतीय बाजार में Vivo Y01 सस्मार्टफोन को कंपनी के नवीनतम बजट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नया Vivo स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा और ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। Vivo Y01 स्मार्टफोन 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट प्रदान करने वाले माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा रियर में मिलेगा। Vivo Y01 स्मार्टफोन मार्केट में आने के बाद Redmi 10A और Samsung Galaxy M02 से मुकाबला करेगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y01 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y01 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Elegant Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Vivo ई-स्टोर समेत अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। हालांकि सटीक उपलब्धता की जानकारी का खुलासा होना अभी बाकि है। मार्च में Vivo Y01 को कुछ अफ्रीका बाजार में समान 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Vivo Y01 स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y01 में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल,  फुल व्यू डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। यह डिस्प्ले Vivo के आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आएगी जो कि ब्लू लाइट एमिशन को कम करने में मदद करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और  32GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में सिंगल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के तौर पर इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फेस वेक फीचर भी मिलेगा जो कि अनलॉक करने में मदद करेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में कई घंटो तक इस्तेमाल की जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर काम करता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y01, Vivo Y01 Price, Vivo Y01 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.