12GB रैम से लैस हो सकते हैं Vivo X70 Pro+ और Vivo X70 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

TENAA पर Vivo X70 स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2132A और V2133A के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में एक जैसे स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है अंतर केवल प्रोसेसर में है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि यह फोन दो सीपीयू वेरिएंट्स में आ सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2021 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro+ में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Vivo X70 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एक्स70 फोन में मिल सकते हैं दो वेरिएंट्स
Vivo X70 सीरीज़ लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लॉन्च से पहले फोन का वनीला Vivo X70 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यही नहीं, सीरीज़ का सबसे प्रीमियम Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन भी चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हो चुका है। लिस्टिंग के जरिए, यह दोनों स्मार्टफोन किन स्पेसिफिकेशन से लैस होंगे इसकी जानकारी प्राप्त हुई थी। Vivo X70 Pro स्मार्टफोन भी TENAA पर स्पॉट किया जा चुका है। इस सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन चीन में 9 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं।
 

Vivo X70 specifications (expected)

TENAA पर Vivo X70 स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2132A और V2133A के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में एक जैसे स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है अंतर केवल प्रोसेसर में है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि यह फोन दो सीपीयू वेरिएंट्स में आ सकता है। V2132A फोन 2.8GHz octa-core प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे। वहीं, V2133A फोन 3.0GHz octa-core प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे।
Advertisement

प्रोसेसर के अलावा, TENAA लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2132A और V2133A फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं। फोन का डायमेंशन 160.10x75.39x7.55mm और भार 181 ग्राम है। फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन में 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेंगे और इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होंगे।  

Vivo X70 फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का और दो 12 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर शामिल होंगे। दोनों ही फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलेगा। अंत में वीवो एक्स70 फोन में 4,320 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 

Vivo X70 Pro+ specifications (expected)

इसके अलावा, Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2145A के साथ TENAA पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का डायमेंशन 164.54x75.21x8.89mm और भार 209 ग्राम होगा। फोन में 6.78 इंच (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन 3.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। पुरानी लीक्स में संकेत दिए गए थे कि यह फोन स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर से लैस होगा। वीवो एक्स70 प्रो प्लस में 8 जीबी, 12 जीबी रैम और 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेंगे और इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होंगे।  

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X70 Pro+ फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 40 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 4,320 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

लिस्टिंग में फोन की तस्वीर को पब्लिश नहीं किया गया है। हालांकि, वीवो एक्स70 और वीवो एक्स70 प्रो प्लस मॉडल्स के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन की जानकारी मिली थी। वीवो एक्स70 प्रो प्लस फोन में Mi 11 Ultra जैसा कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन मिल सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,376 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Elegant design, IP68 rating
  • Sharp 120Hz display
  • Excellent video stabilisation
  • Good low-light camera quality
  • Good battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Telephoto performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.