12GB रैम के साथ Vivo X70 Pro फोन गीकबेंच पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक!

बता दें, Vivo X70 सीरीज़ में Vivo X70 Pro स्मार्टफोन के साथ बेस वेरिेएंट Vivo X70 और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। बता दें, हाल ही में Vivo X70 फोन भी मॉडल नंबर V2104 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro कथित रूप से गीकबेंच पर हुआ है लिस्ट
  • गीकबेंच पर मॉडल नंबर V2105 की लिस्टिंग आई है सामने
  • फोन में मिल सकता है मीडियाटेक प्रोसेसर

Vivo X70 सीरीज़ Vivo X60 सीरीज़ का अपग्रेड वर्ज़न होगी

Vivo X70 सीरीज़ सितंबर महीने में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज़ में तीन फोन शामिल होंगे, जिनमें से एक Vivo X70 Pro स्मार्टफोन होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन मॉडल नंबर V2105 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के जरिए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। बता दें, इस सीरीज़ में वीवो एक्स70 प्रो स्मार्टफोन के साथ बेस वेरिेएंट Vivo X70 और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। बता दें, हाल ही में Vivo X70 फोन भी मॉडल नंबर V2104 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था।

Mysmartprice की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल नंबर V2105 का स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo X70 Pro स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 859 और मल्टी-कोर स्कोर 2638 प्वाइंट्स है।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में मॉडल नंबर V2104 के साथ भी एक स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo X70 फोन से जुड़ा हुआ है। खास बात यह है कि उस फोन के स्पेसिफिकेशन भी प्रो वेरिएंट के समान थे। लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि वीवो एक्स70 फोन भी एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा बेस वेरिएंट भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि, इस फोन का गीकबेंच सिंगल कोर स्कोर 859 और मल्टी-कोर स्कोर 2946 प्वाइंट्स था। इसके अलावा, इस फोन में 8 जीबी रैम मॉडल भी शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ मौजूदा Vivo X60 सीरीज़ का अपग्रेड वर्ज़न होने वाली है। बता दें, सीरीज़ में शामिल Vivo X60 और Vivo X60 Pro फोन में हूबहू एक जैसे स्पेसिफिकेशन मौजूद थे। दोनों फोन में अंतर केवल OIS सपोर्ट का था। संभावना है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ में भी कुछ इसी तरह का कोई बदलाव पेश किया जाए।
Advertisement

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में Vivo के इन आगामी फोन की कीमत लीक की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X70 Pro+ की कीमत भारत में 70,000 रुपये के आस-पास होगी, जबकि Vivo X70 Pro की कीमत 50,000 रुपये होगी। कथित रूप से ऑफिशियल ने Vivo X70 की कीमत की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन इन दो मॉडल्स की लीक कीमत के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनीला मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से कम हो सकती है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.