Vivo X70 Pro फोन दो सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च!

Vivo X70 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह सितंबर में लॉन्च की जा सकती है। लॉन्च से पहले इस सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन्स से जुड़ी लीक्स ऑनलाइन सामने आती जा रही हैं। बता दें, इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, जिसमें Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro का मॉडल नंबर V2105 हो सकता है
  • गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका मॉडल नंबर V2105
  • फोन में मिल सकती है ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी
Vivo X70 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह सितंबर में लॉन्च की जा सकती है। लॉन्च से पहले इस सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन्स से जुड़ी लीक्स ऑनलाइन सामने आती जा रही हैं। बता दें, इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, जिसमें Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 मौजूद होंगे। लेटेस्ट लीक की मानें तो सीरीज़ का वीवो एक्स 70 प्रो स्मार्टफोन Bluetooth SIG और Singapore की IMDA authorities साइट्स पर लिस्ट हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
 

MobINfo के लेटेस्ट ट्वीट में जानकारी दी गई है कि Vivo X70 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2105 के साथ Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। ट्वीट में साइट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है। ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट के जरिए जानकारी मिली है कि फोन में ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से ingapore की IMDA authorities साइट पर भी लिस्ट हुआ था, जिसकी जानकारी टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा ट्वीट के जरिए दी गई। हालांकि, इस लिस्टिंग के जरिए फोन के किसी भी प्रकार के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, पिछले ही दिनों मॉडल नंबर V2105 जो कि कथित रूप से वीवो एक्स70 प्रो से जुड़ा हुआ है वह स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 859 और मल्टी-कोर स्कोर 2638 प्वाइंट्स है।

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में Vivo के इन आगामी फोन की कीमत लीक की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X70 Pro+ की कीमत भारत में 70,000 रुपये के आस-पास होगी, जबकि Vivo X70 Pro की कीमत 50,000 रुपये होगी। कथित रूप से ऑफिशियल ने Vivo X70 की कीमत की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन इन दो मॉडल्स की लीक कीमत के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनीला मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से कम हो सकती है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.