Vivo X60 और Vivo X60 Pro की तस्वीरें लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

गौरतलब है कि वीवो एक्स60 स्मार्टफोन Vivo X50 का अपग्रेड हो सकता है, जिसे जून में चीन में लॉन्च किया गया था और अगले महीने जुलाई में इसे Vivo X50 Pro के साथ भारत लाया गया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं Vivo X60 और Vivo X60 Pro
  • वीवो एक्स60 में मिल सकता है फ्लैट डिस्प्ले
  • दोनों ही फोन में मिलेगा बीचो-बीच स्थित होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरें

Vivo X60 सीरीज़ को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, पिछले ही दिनों ये खबर सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से इस सीरीज़ के स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें सामने आई है। इन वास्तविक तस्वीरों में सीरीज़ के दो स्मार्टफोन मॉडल देखे जा सकते हैं, जिनके नाम कथित रूप से Vivo X60 और Vivo X60 Pro हैं। ऑनलाइन लीक हुई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह फोन Vivo के ब्रांड न्यू OriginOS के साथ आएंगे। बता दें, कंपनी OriginOS को 18 नवंबर को पेश करने वाली है। वीवो ने इन दोनों ही फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Vivo X60 और Vivo X60 Pro स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के बीचो-बीच स्थित होगा। जहां वीवो एक्स60 स्मार्टफोन में फ्लैट पैनल दिया गया है, वहीं इसका प्रो वेरिएंट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं एक अलग फोटो में वीवो एक्स60 प्रो फोन की स्क्रीन पर OriginOS का साइन देखा जा सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Digital Chat Station (Weibo)

फिलहाल, स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी, X60 सीरीज़ अपने पिछले मॉडल्स के फीचर्स को बनाए रख सकती है, जिसमें बेहतर कैमरा प्रदर्शन के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है। वीवो एक्स50 प्रो में खास गिम्बल कैमरा सिस्टम दिया गया था और नई एक्स60 सीरीज़ भी इस तकनीक से लैस आ सकती है।

गौरतलब है कि वीवो एक्स60 स्मार्टफोन Vivo X50 का अपग्रेड हो सकता है, जिसे जून में चीन में लॉन्च किया गया था और अगले महीने जुलाई में इसे Vivo X50 Pro के साथ भारत लाया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60, Vivo X60 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.