Vivo X60 दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा, टिप्सटर का दावा

Vivo X60 के ऊपरी हिस्से पर भी सेकेंडरी माइक्रोफोन को देखा जा सकता है, जिसके साथ “Professional Photography” की टैगलाइन दी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 सीरीज़ Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च
  • Vivo X60 और Vivo X60 Pro इस सीरीज़ का हिस्सा होंगे
  • फोन के पिछले हिस्से पर थोड़ा कैमरा उभार मौजूद हो सकता है

Vivo X60 के तीन कलर ऑप्शन की तस्वीरें हुई लीक

Vivo X60 की कथित लाइव तस्वीरें 29 दिसंबर के लॉन्च से कुछ हफ्तों पहले ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन कैसा दिखने वाला है, इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन के संकेत भी मिलें हैं। वीवो एक्स60 को लेकर टिप्सटर ने जानकारी दी है कि यह दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा, यह iPhone 12 और iPhone 12 mini से भी पतला होगा जो कि 7.4mm हैं। Vivo ने यह भी पुष्टि कर दी है कि एक्स60 सीरीज़ Exynos 1080 प्रोसेसर और Zeiss ऑप्टिक्स के साथ दस्तक देगी।

CNMO द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि टिप्सटर ने कथित रूप से Vivo X60 की लाइव तस्वीरें साझा की है, जिसमें फोन के तीन अलग कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं। यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ देखे जा सकते हैं, जिसे Vivo X50 सीरीज़ में भी पिछले साल फीचर किया गया था। Zeiss की ब्रांडिंग को भी स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर कैमरा सेटअप के ऊपर देखा जा सकता है।
Advertisement

वीबो के हाल ही में सामने आए एक टीज़र के मुताबिक वीवो एक्स60 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जबकि Vivo X60 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप को फीचर किया जाएगा। ऑनलाइन लीक हुईं लाइव तस्वीरों में भी वीवो एक्स60 के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि थोडे उभार के साथ स्थित है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रील, सिम कार्ड स्लॉट और बॉटम में स्थित माइक्रोफोन को भी देखा जा सकता है।

वीवो एक्स60 के ऊपरी हिस्से पर भी सेकेंडरी माइक्रोफोन को देखा जा सकता है, जिसके साथ “Professional Photography” की टैगलाइन दी गई है।
Advertisement
 


लाइव तस्वीरों के अलावा, टिप्सटर ने वीबो पर दावा किया है कि वीवो एक्स60 मार्केट में मौजूद सबसे पतला 5जी स्मार्टफोन होगा, जो कि 7.3mm मोटा होगा। यह iPhone 12 और iPhone 12 mini के 7.4mm मोटापे से कम है।
Vivo X60 5G सीरीज़ की लॉन्च तारीख का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है, यह सीरीज़ Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ चीन में 29 दिसबंर को लॉन्च होगी। यह Vivo X50 फोन का सक्सेसर होंगे, जो कि जून में लॉन्च हुआ था। Vivo X60 और Vivo X60 Pro दोनों ही फोन कंपनी की ऑरिज़नओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा। हाल ही में सामने आए लीक में खुलासा हुआ था कि फोन में होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा, वहीं एक्स60 फोन में जहां फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा वहीं एक्स60 प्रो में कर्व्ड डिज़ाइन डिस्प्ले मौजूद होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • 90Hz AMOLED display
  • Very good battery life
  • Above-average cameras
  • Smooth all-round performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Preinstalled bloatware
  • SoC outclassed by its peers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60, Vivo X60 Pro, Vivo, Vivo X60 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.