Vivo X500 Series की भारत में प्री-बुकिंग शुरू होने का दावा किया गया है। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के इस अपकमिंग लाइनअप की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। इससे पहले इन तीनों फोन के भारत में लॉन्च होने की जानकारी भी सामने आई थी। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज को 25 नवंबर को भारत में पेश कर सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी तक लॉन्च डेट और प्री-बुकिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
टिपस्टर Passionategeekz ने दावा किया है कि Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग भारत में चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गई है। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को कोई एडवांस अमाउंट देना होगा या नहीं। इसके अलावा ऑनलाइन प्री-बुकिंग कब शुरू होगी, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। टिपस्टर ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि Vivo X500 Series जल्द भारत में आने वाली है और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
Vivo X500 Series को भारत में 25 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले टिपस्टर Debayan Roy ने भी इस तारीख का दावा किया था। इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। इनके मॉडल नंबर क्रमशः V2619, V2621 और V2610 बताए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी तीनों मॉडल को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है।
Vivo X500 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा चुके हैं। स्टैंडर्ड Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 7,500mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
वहीं Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसमें 6,510mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलता है। फोन के रियर में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें 7,800mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।