Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 

Vivo X300s में 7,100 mAh की 'Blue Ocean Battery' होगी। इस बैटरी में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए नए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स होंगे
  • Vivo X300s में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट 2.0 टेक्नोलॉजी होगी
  • इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा

आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300s के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 7,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें गेमिंग के लिए नए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 7,100 mAh की 'Blue Ocean Battery' होगी। इस बैटरी में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X300s में थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। कंपनी ने बताया है कि इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस में सुधार के लिए 'Monster Super Core Engine' होगा। Han ने कहा है कि Vivo X300s में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट 2.0 टेक्नोलॉजी होगी। इसे पिछले वर्जन की तुलना में 15 प्रतिशत फास्ट बताया गया है। यह स्मार्टफोन 5 Gbps तक की डेटा ट्रांसफर स्पीड के लिए USB 3.2 Gen 1 को सपोर्ट करेगा। इसमें गेमिंग कनेक्टिविटी के लिए यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लिफिकेशन सिस्टम दिया जाएगा। इसमें कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेम एंटीना, फोर-कोर Wi-Fi एन्हांसमेंट और AI eSports Signal Engine 2.0 शामिल है। कंपनी का दावा है कि इससे गेमिंग के दौरान सिग्नल की स्टेबिलिटी में सुधार होगा। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले BOE Q10 Plus ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का होगा और बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए 'Circular Polarised Light 2.0' को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में कस्टम 751440 वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी जो स्पेशल एलॉय मैटीरियल का इस्तेमाल करती है। यह 9595 हेप्टिक मोटर की तुलना में 2.2x अधिक बैंडविद्थ उपलब्ध कराती है। Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा होगा। इसमें '1511 वॉर ड्रम मास्टर' सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। ये स्पीकर्स गेमिंग के दौरान साउंड को 120 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300s में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें  डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.