Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन या 3C पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2612A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X300e हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300e में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • Vivo X300e में 7,015 mAh या 7,100 mAh की बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस Vivo X300 FE के समान हो सकते हैं

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। Vivo X300 सीरीज में यह छठा स्मार्टफोन होगा। Vivo X300e में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। भारत में हाल ही में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन या 3C पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2612A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X300e हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Vivo X300e का बंडल्ड चार्जर V9082L0E1-C के तौर पर दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस Vivo X300 FE के समान हो सकते हैं।  Vivo X300e में 6.59 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300e की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.9 mm की हो सकती है। 

Vivo X300e में 7,015 mAh या 7,100 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में मई में Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया था। इस समार्टफोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 है। Vivo X300 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है। Vivo X300 FE की Zeiss ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोक्स के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K/60 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.