Vivo X300 Ultra में मिल सकती है 7,000mAh की बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 15:14 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है
  • Vivo X300 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Vivo X300 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह अक्टूबर में पेश की गई Vivo X300 सीरीज में शामिल हो सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X300 Pro है। 

हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की पहली तिमाही में चीन में पेश किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra में 6,000 mAh की बैटरी है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo X300 Ultra की 6.8 इंच OLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। 

Vivo X300 Ultra में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। भारत में Vivo X300 को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स लगभग समान हो सकते हैं। Vivo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट का टीजर दिया है। यह किट कैमरा ऐप में टेलीकन्वर्टर मोड के साथ कम्पैटिबल होगी। इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,800 × 1,216 पिक्सल्स) BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 है। Vivo X300 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.