Vivo X300 Ultra हो रहा X300 FE के साथ लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें सबकुछ

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo X300 Ultra में 6,600mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च करने जा रहा है। वीवो ने अपनी आधिकारिक साइट पर X300 Ultra के डिजाइन और कैमरा सेटअप का खुलासा कर दिया है।  X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Vivo X300 Ultra भारत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो रहा है। यहां हम आपको Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Ultra, X300 FE कैसे देखें लाइव इवेंट

Advertisement

Vivo X300 Ultra आज यानी कि 6 मई को दोपहर 2:00 बजे भारतीय बाजार में Vivo X300 FE के साथ लॉन्च हो रहा है। अगर आप Vivo के इस इवेंट को लाइव देख चाहते हैं तो वीवो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव इवेंट देख सकते हैं। 

Vivo X300 Ultra, X300 FE Price (Expected)

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Ultra की अनुमानित कीमत 1,59,999 रुपये और Vivo X300 FE की अनुमानित कीमत 79,999 रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत का खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा। ये स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद Vivo की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

Vivo X300 Ultra Specifications (Expected)

Vivo X300 Ultra भारत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो रहा है। इस फोन में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.