Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 16:43 IST
ख़ास बातें
  • देश में Vivo की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई हैं
  • इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है
  • Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के दो स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान Vivo X300 Ultra को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को चीन में Vivo X300s के साथ लाया गया है। कंपनी ने भारत में  Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE को लॉन्च करने की पुष्टि की है। 

देश में Vivo की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। इससे Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है। 

Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल और Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।  इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट के साथ दिया गया है। Vivo X300 Ultra में कंपनी ने टेलीफोटो एक्सेसरी का भी सपोर्ट दिया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  Vivo X300 FE को पिछले महीने रूस में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X300 FE में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.