Vivo X300 भारत में 200MP कैमरा, 6040mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Vivo ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo X300 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये है।

Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारतीय बाजार में Vivo X300 लॉन्च कर दिया है। Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल का HPB प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। X300 में 6040mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। यहां हम आपको Vivo X300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Price in India

Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एलीट ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सम्मिट रेड कलर ऑप्शन में आता है। वीवो एक्स300 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में Vivo इंडिया वेबसाइट के जरिए शुरू हुई है। वहीं यह स्मार्टफोन 10 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

Vivo X300 Specifications

Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट शामिल है। X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक सिंगल प्वाइंट फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 6040mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में X300 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का JN1 वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT-602 टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 150.57 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 190g ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.