Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Vivo X300 FE भारत में आज लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को इससे पहले मार्च में चीनी मार्केट में पेश किया था। स्मार्टफोन में कई धांसू फीचर्स ध्यान खींचते हैं। मसलन प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 इसमें दिया गया है। स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी है। जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है जिसके साथ में अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और पेरिस्कोप लेंस भी मौजूद है। आइए जानते हैं भारत में इस बहुचर्चित फोन के किस प्राइस, और किन खास फीचर्स के साथ उतारा गया है। 

Vivo X300 FE Price in India, Offers, Availability

Vivo X300 FE की भारत में कीमत 79,999 रुपये से शुरू है जिसमें फोन का 12GB+256GB वेरिएंट आता है। फोन का 12GB+512GB वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। Zeiss Telephoto Extender Gen2 की कीमत 15,999 रुपये है। Telephoto Extender Accessories Kit को 3,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। एक्सटेंडर और एक्सेसरीज किट के साथ स्पेशल प्राइस 95,997 रुपये बताया गया है। फोन को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक इस फोन की खरीद के साथ 5000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी पा सकते हैं। वहीं, चुनिंदा बैंकों जैसे SBI, Axis बैंक कार्ड के माध्यम से 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।अधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर यह उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह Flipkart और Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। फोन के लिए प्री-बुकिंग आज से शुरू है। सेल 14 मई से शुरू होगी।  

Advertisement

Vivo X300 FE Specifications

Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस किया गया है। 

फोन में रियर साइड में कंपनी ने Zeiss सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में खास स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड है। इसके साथ ही AI क्रिएटिव मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। 

Advertisement

फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह 40W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल तक OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou का सपोर्ट मिल जाता है। स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और गायरोस्कोप जैसे सभी जरूरी सेंसर्स मौजूद हैं। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fresh and premium IP69-rated design
  • Lighter Telephoto Extender Gen 2 works well
  • Vibrant 120Hz LTPO display
  • OriginOS 6 is highly customisable
  • Good raw performance
  • 40W wireless charging
  • Great battery life
  • Bad
  • Poor ultrawide camera
  • Average selfie camera
  • No HDR video recording option
  • Gets hot when recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,216x2,640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.