Vivo X300 Pro 16GB रैम, 200MP कैमरा, 6510mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 08:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Zeiss इंजीनियर्ड कैमरा दिया गया है
  • दोनों ही हैंडसेट्स में मीडियाटेक का लेटेस्ट प्रोसेसर Dimensity 9500 है
  • फोन में 6510mAh तक बैटरी दी गई है

Vivo X300 सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं। दोनों ही हैंडसेट्स में मीडियाटेक का लेटेस्ट प्रोसेसर Dimensity 9500 दिया गया है। फोन में Zeiss इंजीनियर्ड कैमरा दिया गया है और V3+ इमेज प्रोसेसिंग चिप लगी है। Vivo X300 में 200MP का कैमरा मिलता है जबकि Vivo X300 Pro में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 6510mAh तक बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इनके अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Vivo X300, X300 Pro Price, Availability

Vivo X300 की कीमत चीन में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,399 (लगभग 54,700 रुपये) से शुरू होती है। इसके 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 58,400 रुपये) है। वहीं फोन का 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 62,100 रुपये), CNY 5,299 (लगभग 65,900 रुपये) और CNY 5,799 (लगभग 72,900 रुपये) में आता है। फोन में कंपनी ने फ्री ब्लू, कम्फर्टेबल पर्पल, प्योर ब्लैक और लकी कलर्स वेरिएंट उतारे हैं। 

Vivo X300 Pro की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,299 (करीब 65,900 रुपये) है। फोन का 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज मॉडल क्रमशः CNY 5,999 (करीबन 74,600 रुपये) और CNY 6,699 (करीबन 83,300 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसका 16GB + 1TB सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन CNY 8,299 (करीबन 1,03,200 रुपये) में आता है। यह हैंडसेट चार रंगों में उपलब्ध है जिसमें वाइल्डरनेस ब्राउन, सिंपल व्हाइट, फ्री ब्लू और प्योर ब्लैक को शामिल किया गया है। 

Vivo X300 Pro Features, Specifications

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले है। यह BOE Q10+ LTPO OLED पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन MediaTek Dimensity 9500 से लैस है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x RAM है और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। 

कैमरा की बात करें तो वीवो एक्स300 प्रो में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 मेन सेंसर दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर है और 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप OIS सपोर्टेड लेंस दिया गया है। 

Vivo X300 Pro में 6,510mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और 40W वायरेलस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में डुअल स्पीकर है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB 3.2 Gen 1 Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 161.98×75.48×7.99mm हैं और वजन 226 ग्राम है।  

Vivo X300 Features, Specifications

Vivo X300 में समान चिपसेट है, OS, बिल्ड क्वालिटी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स भी समान मिलते हैं। फोन के डाइमेंशन 150.57×71.92×7.95mm और वजन 190 ग्राम है। हैंडसेट में 6.31 इंच का  1.5K (2,640×1,216 pixels) फ्लैट BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 6,040mAh की बैटरी है। चार्जिंग स्पीड प्रो मॉडल जैसी ही मिलती है। 

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  2. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  2. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  3. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  5. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  7. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  8. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  9. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
  10. Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.