Vivo X200T में मिल सकती है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Vivo X200 की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश में अगले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • देश में अगले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा मिल सकते हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X200T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में देश में Vivo X300 को लॉन्च किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Vivo X200T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X200T को 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' के साथ लाया जा सकता है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

Vivo X200 की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश में अगले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4.5K नैनोफ्लुइड वेपर चैंबर मिल सकता है। इससे पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि Vivo X200T को भारत में केवल ऑनलाइन बिक्री के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस Vivo X200 FE के लगभग समान हो सकते हैं। कंपनी की X200 सीरीज में यह सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। 

देश में जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और  512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये का है। Vivo X200 FE की 6,500 mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.