Vivo X200 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ होगा। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 15:05 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस स्मार्टफोन को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है
  • यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ होगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X200 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। X200 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

PassionateGeekz.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को देश में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo ने X200 FE के टीजर में Amber Yellow और Luxe Black कलर्स में दिखाया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे Frost Blue कलर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन मलेशिया और ताइवान में Blue, Yellow, Pink और Black कलर्स में उपलब्ध है। Vivo ने हाल ही में X200 FE के भारत में लॉन्च का टीजर दिया था। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को दिखाया गया था। इसे कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ लाया गया है। 

X200 FE के स्पेसिफिकेशंस

भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 9300+ होगा। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। 
Advertisement

X200 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 25 घंटे से कुछ अधिक का YouTube प्लेबैक और 9 घंटे से अधिक का गेमिंग टाइम दे सकता है। हाल ही में Vivo ने  भारत में T4 Lite 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। T4 Lite 5G की 2 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसे प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
Advertisement




Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.