Vivo X100 Ultra, X100s का ऑफिशियल टीजर आउट! दमदार कैमरा सैम्पल भी रिलीज

Vivo X100s स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • कहा गया है कि इनमें प्रोफेशनल ग्रेड का कैमरा होगा।
  • Vivo X100 Ultra फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।
  • कंपनी ने इसमें Samsung HP9 सेंसर का इस्तेमाल किया है।

Vivo X100 Ultra और Vivo X100s के अधिकारिक टीजर लॉन्च हो गए हैं।

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Vivo अपने चर्चित स्मार्टफोन Vivo X100 Ultra और Vivo X100s को इस महीने लॉन्च करने जा रही है। अब तक ये फोन लीक्स और अफवाहों में ही घूम रहे थे। लेकिन वीवो ने अब अधिकारिक टीजर लॉन्च कर स्मार्टफोन्स के डिजाइन और लुक से पर्दा उठा दिया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। यहां पर कंपनी ने कैमरा सैम्पल भी रिलीज कर दिए हैं। इसके अलावा भी कई और फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस इनमें मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा है डिजाइन, और अन्य फीचर्स। 

Vivo X100 Ultra और Vivo X100s के अधिकारिक टीजर लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इनमें प्रोफेशनल ग्रेड का कैमरा होगा। जिससे कि फोन के द्वारा हाई स्पीड स्पोर्ट्स, लो लाइट पोर्ट्रेट, और टेलीफोटो शॉट्स भी लिए जा सकेंगे। स्मार्टफोन की टेलीफोटो क्षमता को कंपनी ने खासतौर पर हाइलाइट किया है। फोन के कैमरा सैम्पल भी Weibo पर दिखाए गए हैं। 

Vivo X100 Ultra फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। यह Zeiss APO सुपर टेलीफोटो लेंस होगा। कंपनी ने इसमें Samsung HP9 सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ में Sony LYT-900 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें CIPA 4.5 लेवल गिम्बल स्टेबलाइजेशन दी गई है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी शुरू से ही चर्चा में है। इनमें एडवांस इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ AI फीचर्स भी मौजूद होंगे।

इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X100s स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास देखने को मिल सकता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और टेक्स्चर फिनिश देखने को मिल सकता है। फोन में रियर पैनल ग्लास का बना हो सकता है। इसमें कर्व पैनल बताया गया है। जो कि 2.5D कर्व्ड पैनल होगा। कैमरा आइलैंड पर रिंग डिजाइन दिया गया है। आइलैंड में 4 कैमरा का सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। देखने में इसका कैमरा सिस्टम Vivo X100 जैसा कहा जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.