Vivo X100 Pro Plus में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर! डिजाइन और स्पेक्स लीक!

Vivo X100 Pro+ एक बार फिर से चर्चा में है। फोन के नए रेंडर लीक हुए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2023 09:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कैमरा मॉड्यूल लेफ्ट साइड की ओर होगा।
  • X100 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर देखने को मिल सकता है।

Vivo X100 सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप के अंदर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर देखने को मिल सकता है

Photo Credit: Weibo/Fixed Focus Digital

Vivo X100 Pro Plus कंपनी का अगला स्मार्टफोन है जिसे लेकर अप्रैल से ही लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इस अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन (Upcoming Vivo Smartphone) के रेंडर्स फिर से लीक हो गए हैं। जिसमें इसके डिजाइन का पता चलता है। यहां देखा जा सकता है कि सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल में लेफ्ट साइड में स्थित होगा। इसके चारों तरफ अलग से एक आयताकार बेस देखने को मिलेगा। यह कुछ ऐसा ही बताया जा रहा है जैसा कि Vivo X80 में देखने को मिलता है। 

Vivo X100 Pro+ एक बार फिर से चर्चा में है। फोन के नए रेंडर लीक हुए हैं। ये रेंडर टिप्स्टर Fixed Focus Digital ने शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक फोन में कैमरा मॉड्यूल लेफ्ट साइड की ओर होगा। गोलाकार कैमरा मॉड्यूल को आयताकार मैट्रिक्स बेस दिया गया है। लेफ्ट साइड में फ्लैश नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि फोन के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने के आसार हैं। 
Advertisement

लीक्स और अफवाहों के चलते अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार Vivo X100 और X100 Pro में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं इसके टॉप एंड वेरिएंट X100 Pro+ में  Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। Vivo X100 सीरीज के कैमरा स्पेक्स की बात करें तो अनुमानित है कि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप के अंदर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर देखने को मिल सकता है जो कि मेन लेंस के रूप में आएगा। साथ में 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस बताया जा रहा है। 
 

Vivo X80 specifications

Vivo X80 में फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) रेजॉल्यूशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिसटी 9000 SoC से लैस है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX866 RGBW सेंसर मेन है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) ऑफर करता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड 12 पर चलने वाली इस डिवाइस में 4500mAh की बैटरी है, जो 80वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 206 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, 120Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • Capable cameras
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.