Vivo X100 की जोरदार डिमांड, लॉन्च से पहले हुई 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2023 22:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 कैमरा होगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 दिया जाएगा
  • पिछले महीने कंपनी ने अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Y78t लॉन्च किया था

इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की फ्लैगशिप X100 अगले सप्ताह लॉन्च होगी। इस सीरीज के बेस मॉडल X100 के लिए भारी डिमांड है। चीन में इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच  फुल  HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, X100 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए केवल सात दिनों में प्री-ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के लिए यह पहली बार है कि जब उसे X सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 45,700 रुपये) हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 LPDDR5T RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ होगा। X100 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम लेंस दिया जा सकता है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन 120W की वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। पिछले महीने कंपनी ने अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Y78t लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच IPS LCD डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC 12 GB के RAM के साथ है। यह अगस्त में चीन में पेश किए गए Y77t की जगह लेगा। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है। इसे Snowy White, Distance Mountains Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (2,388 x 1,080 पिक्सल) LCD IPS डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 394 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए मध्य में नॉच दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 6 Gen SoC 12 GB के LPDDR4X RAM के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.