Vivo X Fold 3 सीरीज में होगा OV50H प्राइमरी कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर, जानें सबकुछ

Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है।

Vivo X Fold 3 सीरीज में होगा OV50H प्राइमरी कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 2 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल नहीं होगा।
  • Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • Vivo X Fold 3 में एक ओमनीविजन OV50H प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Vivo चीनी बाजार में मार्च में फोल्डेबल फोन की Vivo X Fold 3 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। लाइनअप में दो मॉडल Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro शामिल होंगे। Fold 3 Pro मॉडल में टॉप लेवल के स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे, वहीं Fold 3 मॉडल को किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। आज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट के जरिए X Fold 3 सीरीज के प्राइमरी कैमरे का खुलासा हुआ।


Vivo X Fold 3 सीरीज का प्राइमरी कैमरा


टिप्सटर ने एक फोल्डेबल फोन के बारे जानकारी प्रदान की है, जिसमें थिन और लाइट फॉर्म फैक्टर होने की संभावना है जो कि Vivo X Fold 3 सीरीज है। लीक में बताया गया है कि डिवाइस में एक ओमनीविजन OV50H प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

पिछली रिपोर्ट में सुझाव मिला है कि स्टैंडर्ड Vivo X Fold 3 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल नहीं होगा। इसलिए ऐसा लगता है कि लीक हुई जानकारी Vivo X Fold 3 से संबंधित है, जो अन्य लीक के अनुसार 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। Vivo ने पहले iQOO 12 और 12 Pro पर प्राइमरी कैमरे के तौर पर OV50H का इस्तेमाल किया है। ऐसी संभावना है कि X Fold 3 और X Fold 3 Pro दोनों एक ही प्राइमरी कैमरा होंगे

आपको बता दें कि Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है। यह अनुमान लगाया गया है कि X Fold 3 में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स की भी कमी होगी, जिनके बारे में कहा जाता है कि यह प्रो मॉडल पर उपलब्ध हैं। संभावना है कि X Fold 3 में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। चीनी बाजार के लिए मार्च में Vivo के लॉन्च इवेंट में Vivo Pad 3 टैबलेट और वीवो X100s स्मार्टफोन के आने की भी उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »