Vivo X Fold 3 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo X Fold 3 Pro भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 बेस्ड फोल्डेबल फोन होने की पुष्टि की गई है।

Vivo X Fold 3 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की इंटरनल डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro पहला Snapdragon 8 Gen 3 बेस्ड फोल्डेबल फोन होगाा
  • Vivo X Fold 3 Pro ZEISS-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की इंटरनल डिस्प्ले भी होगी।
विज्ञापन
Vivo  भारतीय बाजार में अपना पहला फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रहा है। Vivo ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने पहले फोल्डेबल फोन का टीजर जारी कर दिया है। ऑफिशियल लॉन्च इवेंट से पहले ब्रांड ने कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए एक माइक्रोसाइट तैयार की है। माइक्रोसाइट के डिस्क्लेमर सेक्शन पर फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख नजर आई है। Vivo X Fold 3 Pro का मुकाबला देश में Samsung Galaxy Z Fold 5 और OnePlus Open से होगा। इसके अलावा Vivo X Fold 3 Pro के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की पुष्टि हुई है। यहां हम आपको Vivo X Fold 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X Fold 3 Pro भारत में होगा इस दिन लॉन्च


Vivo X Fold 3 Pro के डिस्क्लेमर सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करने पर '6 जून, 2024 तक इसकी लॉन्च तारीख के अनुसार' लिखा है। इससे पता चला है कि फोल्डेबल फोन 6 जून को देश में लॉन्च हो सकता है। आने वाले दिनों में Vivo भी ऑफिशियल तौर पर इसका खुलासा कर सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro को भारत में कई मामलों में पहला फोल्डेबल फोन कहा जा रहा है। यह सबसे स्लिम और लाइट है, फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 11.2 मिमी और वजन 236 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 8.03 इंच की इंटरनल डिस्प्ले के साथ सबसे बड़ी डिस्प्ले भी होगी। यह 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ फोल्डेबल फोन में सबसे ब्राइट डिस्प्ले होगी। आखिर में Vivo X Fold 3 Pro भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 बेस्ड फोल्डेबल फोन होने की पुष्टि की गई है।

माइक्रोसाइट से यह भी पता चला है कि Vivo X Fold 3 Pro ZEISS-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा, जिसमें दो सेंसर और एक पेरीस्कोप लेंस होगा जो कि 10x जूम का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा ZEISS मल्टीफोकल पोट्रेट विभिन्न फोकल लैंग्थ पर शूटिंग करने की सुविधा देगा। Vivo कार्बन फाइबर हिंज 500,000 गुना और 12 सालों तक चलने के लिए रेट किया गया है। Vivo ने यह भी पुष्टि की है कि X Fold 3 Pro जेमिनी Gemini AI के साथ-साथ AI नोट असिस्ट, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और AI स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स के साथ भी आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »