Vivo X Fold 3 इस फीचर में iPhone 15 Pro Max, Galaxy S24 Ultra से भी होगा आगे! 26 मार्च को है लॉन्च

बहुत से यूजर्स के लिए फोन का वजन एक अहम बिंदु होता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन iPhone 15 Pro Max और Samsung Galaxy S24 Ultra से भी हल्का होगा।
  • Vivo X Fold 3 Pro फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट भी संभावित है।
  • Vivo X Fold 3 केवल 216 ग्राम वजन का बताया गया है।

Vivo X Fold 3 फोन 26 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: X/Ice Universe

Vivo अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में लेटेस्ट एडिशन Vivo X Fold 3 के रूप में करने जा रही है। कंपनी 26 मार्च को यह फोन रिलीज करेगी। फोन की बड़ी खास बात यह बताई जा रही है कि यह फोन iPhone 15 Pro Max और Samsung Galaxy S24 Ultra से भी हल्का होगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी बड़ा बदलाव स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही है। 

बहुत से यूजर्स के लिए फोन का वजन एक अहम बिंदु होता है। क्योंकि अधिकतर देखने में आता है कि हम फोन को एक हाथ से ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एक फोल्डेबल फोन का एपल और सैमसंग के फ्लैगशिप फोन से हल्का होना एक बड़ी बात कही जा सकती है। Vivo X Fold 3 का लॉन्च 26 मार्च के लिए निर्धारित है जिसमें अब तीन दिन से भी कम समय रह गया है। Ice Universe के माध्यम से लॉन्च से पहले फोन के वजन को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। 

Advertisement
यह iPhone 15 Pro Max और Samsung Galaxy S24 Ultra से भी हल्का बताया गया है। इसके अलावा Vivo X Fold 3 Pro फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट भी संभावित है। मोटाई की बात करें तो फोल्ड करने पर यह 11.2mm होगा, जबकि अनफोल्ड स्थिति में 5.2mm मोटा होगा। इसका वजन महज 236 ग्राम बताया गया है। Vivo X Fold 3 इससे भी कम, केवल 216 ग्राम वजन का बताया गया है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में यह सबसे हल्के डिवाइस के तौर पर लॉन्च होने वाला है। iPhone 15 Pro Max का वजन 221 ग्राम है। जबकि सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S24 Ultra का वजन 232 ग्राम है। Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई केवल 4.65mm होगी जो कि अनफोल्डेड स्थिति में होगी। इसका मतलब यह है कि एक्स फोल्ड 3 फोन Vivo X5 Max से भी पतला होगा जो कि 5.1mm मोटाई में आता है। फोल्डेड स्थिति में फोन 10.2mm मोटा हो जाता है।
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि X Fold 3 Pro में प्राइमरी कैमरा के तौर पर f/1.68 अपर्चर वाला OV50H ओमनीविजन 50MP कैमरा होगा। इसके साथ OV64B 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम, 70 मिमी फोकल लेंथ और टेलीफोटो मैक्रो शॉट्स का सपोर्ट करेगा। X Fold 3 Pro बेहतर फोटोग्राफी के लिए Vivo V3 आईएसपी से लैस है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में आ सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.