Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट

कयास है कि SDPPI सर्टिफिकेशन में दिखा फोन Vivo V80 FE बनकर आएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 18:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है।
  • हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8530 देखने को मिल सकता है।

अपकमिंग Vivo फोन Vivo V70 FE का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V80 भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ है। Vivo V80 की भारत में कीमत शुरुआती 8GB वेरिएंट के लिए 63,000 रुपये है। ऐसे में यह स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप लेवल हैंडसेट की कीमत तक पहुंच जाता है। लेकिन Vivo फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह हो सकती है कि कंपनी जल्द ही इसका अफॉर्डेबल वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। कथित रूप से यह Vivo V80 FE होगा जिसे एक सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यहां पर फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo V80 FE Launch Soon

Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है। मार्केटिंग नेम की कंफर्मेशन यहां टिप्स्टर द्वारा नहीं की गई है। लेकिन कयास है कि SDPPI सर्टिफिकेशन में दिखा फोन Vivo V80 FE बनकर आएगा। 

Advertisement

Vivo V80 FE (V2624) incoming; Passes SDPPI certification in Indonesia. #VIvo #VivoV80FE https://t.co/jdBYOm9PhI

— Anvin (@ZionsAnvin) October 8, 2026

अपकमिंग Vivo फोन Vivo V70 FE का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है। उस लिहाज से फोन में AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा। फोन में MediaTek Dimensity 8530 देखने को मिल सकता है। या इससे ऊपर का वर्जन भी आ सकता है। फोन में बड़ी बैटरी की पुरजोर संभावना है जो कि कम से कम 7500mAh कैपिसिटी की हो सकती है। इसके साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। 

Advertisement

Vivo V80 की तरह फोन धांसू कैमरा सेटअप कैरी कर सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और एक अन्य सपोर्टिव लेंस शामिल किया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 50MP तक जा सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यह सिक्योरिटी फीचर्स से भी लैस होगा जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी ने फोन को लेकर अधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,260x2,800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sunrise Anthem colourway stands out
  • Bright AMOLED display
  • Useful 3x telephoto camera for portraits
  • Excellent battery life and fast charging
  • Bad
  • Chipset feels underwhelming for the price
  • Ultra-wide camera is average
  • Very, very sluggish Camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1260x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  2. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.