Vivo V70 FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 16:09 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिल सकता है
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन की BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है

पिछले वर्ष अगस्त में Vivo V60 को पेश किया गया था

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V70 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Play Console वेबसाइट पर Vivo V70 FE की मॉडल नंबर - V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1,260 x 2,800 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 440 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस लिस्टिंग से Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट होने का पता चला है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), Geekbench और TDRA पर समान मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग हुई थी। 

Advertisement

Vivo V70 FE को 28 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पर्पल और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Vivo V70 FE के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB और 8 GB+ 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo V70 FE की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। भारत में पिछले सप्ताह कंपनी ने Vivo V70 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2750 × 1260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5, 000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.