Vivo V7+ का इनफाइनाइट रेड लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में

बता दें कि यह हैंडसेट शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक रंग विकल्प के साथ सितंबर में ही लॉन्च हो गया था। मनीष मल्होत्रा ने कहा, ''मुझे वीवो के साथ करार कर वी7 प्लस को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमने एक ऐसा फोन तैयार किया है, जो युवा जोश और असीमित प्यार को दर्शाता है।'' ज्ञात हो कि वी 7 प्लस फुल व्यू डिस्प्ले के साथ कंपनी का पहला 18:9 आस्पेक्ट रेशियो स्क्रीन से लैस स्मार्टफोन था।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 15:15 IST
ख़ास बातें
  • वीवो 7 प्लस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च
  • डिज़ाइनर लुक देने के लिए कंपनी ने किया मनीष मल्होत्रा के साथ करार
  • 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है यह स्मार्टफोन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने जाने-माने फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ करार कर सोमवार को वीवो वी7 प्लस का ''इनफिनाइट रेड'' लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस 'सेल्फी फोन' में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है व फोन के पिछले हिस्से में एक दिल के आकार वाला मोटिफ दिया गया है। फोन की कीमत 22,900 रुपये है और यह भारत के ऑफलाइन स्टोर समेत अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वीवो इंडिया के सीएमओ केनी ज़ेंग ने बताया, ''हमने यूज़र को बेहतर और लुभावने ढंग से प्यार जताने का मौका देते हुए वी7 प्लस का मनीष मल्होत्रा एडिशन लॉन्च किया है।''

बता दें कि यह हैंडसेट शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक रंग विकल्प के साथ सितंबर में ही लॉन्च हो गया था। मनीष मल्होत्रा ने कहा, ''मुझे वीवो के साथ करार कर वी7 प्लस को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमने एक ऐसा फोन तैयार किया है, जो युवा जोश और असीमित प्यार को दर्शाता है।'' ज्ञात हो कि वी 7 प्लस फुल व्यू डिस्प्ले के साथ कंपनी का पहला 18:9 आस्पेक्ट रेशियो स्क्रीन से लैस स्मार्टफोन था। फोन का सबसे चर्चित बिंदु इसका 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहा है, जो एफ/2.0 अपर्चर व फ्लैस के साथ फोन में दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5.99 इंच का (1440x720 पिक्सल वाला) आईपीएस डिस्प्ले भी है। हैंडसेट की बॉडी में मेटल का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। कनेक्टिविटी समेत लगभग सभी फीचर पुराने वेरिएंट की तरह ही हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। साथ ही एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • Bad
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vivo, vivo v7 plus, vivo new variant, manish malhotra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.