Vivo V60e को Rs 8000 से सस्ता खरीदने का मौका, 6500mAh बैटरी, 200MP का है कैमरा

Amazon ने फोन को 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने फोन को 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • फोन को सभी ऑफर लगाकर 8,237 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है।
  • Vivo V60e में 6.77 इंच बड़ा क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Vivo V60e में 6.77 इंच बड़ा क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V60e फोन डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गया है। Vivo V60e को देश की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने बीते अक्टूबर में ही लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही यह फोन काफी पॉपुलर रहा है। Vivo V60e में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। आमतौर पर फोन की कीमत 35 हजार रुपये के करीब रहती है लेकिन Vivo V60e अब Amazon पर धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 6500mAh बैटरी है, 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइए विस्तार से Vivo V60e बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Vivo V60e Sale Price Discount Offer

Vivo V60e को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 34,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,170 रुपये रह जाती है। यानी 6,829 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Advertisement

Vivo V60e Sale Bank Offer

Vivo V60e को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 5% तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर भी 1408 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Vivo V60e फोन पर कुल डिस्काउंट देखें तो वर्तमान में इस फोन को सभी ऑफर लगाकर 8,237 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं जो कि इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Amazon के लिस्टिंग पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement

Vivo V60e Specifications

Vivo V60e में 6.77 इंच बड़ा क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें  120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिप दी गई है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। V60e फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयज 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर रन करता है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

V60e के रियर में 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें ऑटो फोकस है। फोन में कुछ खास कैमरा फीचर्स जैसे AI फेस्टिवल पोर्ट्रेट, AI फोर सीजन पोर्ट्रेट और इमेज एक्सपैंडर भी है। इसमें IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट भी है। धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेट किया है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77-inch

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.