वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 09:35 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए वीवो वी5 का अपग्रेड वेरिएंट है
  • वीवो वी5 का लॉन्च इवेंट गुरुग्राम में है
  • वीवो वी5एस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा पहले ही हो चुका है
वीवो भारत में गुरुवार को अपना नया स्मार्टफोन वी5एस लॉन्च किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते वी5एस के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे। और जोर देकर कहा था कि स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत इसका सेल्फी कैमरा होगा। इससे पहले खुलासा हुआ था कि वीवो वी5एस की कीमत करीब 18,990 रुपये होगी। और इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।

ख़बरों के मुताबिक, मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले होगा और इसमें पिछले वीवो वी5 वेरिएंट की तरह ही मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जाएगा।
Advertisement

रियर कैमरे की बात करें तो, वी5एस में पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। इनवाइट से मैट ब्लैक कलर वेरिंट के खुलासे के अलावा, रिटेलर ओनलीमोबाइल्स ने स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट को भी लिस्ट कियया है।

वीवो वी5 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। वीवो वी5 की सबसे अहम ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर के साथ इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। सेल्फी कैमरा मूनलाइट फ्लैश और फेस ब्यूटी 6.0 फ़ीचर के साथ आता है। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है। यह एक यूनिबॉडी मेटल डिवाइस है जो घुमावदार किनारों के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.