वीवो वी5एस भारत में लॉन्च, इसमें है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 14:57 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम
  • इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी5एस लॉन्च किया है। वीवो वी5एस स्मार्टफोन 18,990 रुपये में मिलेगा। वीवो के कई पुराने हैंडसेट की तरह इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत सेल्फी कैमरा है। वीवो वी5एस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो के इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार से शुरू होगी। हैंडसेट की पहली सेल 6 मई को आयोजित होगी। इस तारीख को मैटे ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, वीवो वी5एस के क्राउन गोल्ड वेरिएंट के लिए यूज़र को 20 मई तक का इंतज़ार करना होगा।

वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है और यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, यानी आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।
 

अब बात वीवो वी5एस के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं, इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। वीवो वी5एस को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ई-कंपास और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Good set of cameras
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Still runs Android Marshmallow
  • HD display at this price
  • Too much bloatware
  • Slightly expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.