Vivo V50 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, यहां आया नजर

Vivo जल्द ही भारत में Vivo V50 को लॉन्च करने वाला है।

Vivo V50 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, यहां आया नजर

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में Vivo V50 को लॉन्च करने वाला है।
  • Vivo V50 3 कलर ऑप्शन रोज रेड, स्टारी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे में आएगा।
  • Vivo V50 में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही Vivo V50 को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसका लैंडिंग पेज Vivo India की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह स्मार्टफोन इस महीने के तीसरे हफ्ते में 18 फरवरी को भारत में लॉन्च हो सकता है। V50 की माइक्रोसाइट के जरिए कई खूबियों का पता चला है। आइए वीवो वी50 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo V50 Design, Color Options


Vivo V50 तीन कलर ऑप्शन रोज रेड, स्टारी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध होगा। स्टारी ब्लू वेरिएंट स्टार से भरा डिजाइन है, जबकि रोज रेड वेरिएंट को भारतीय शादियों को सेलिब्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें सुंदरता को ऐड किया गया है। Vivo V50 में सिर्फ 1.86 मिमी वाले अल्ट्रा स्लिम बेजेल्स के साथ एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो एक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है। स्क्रीन स्कॉट के अपग्रेडेड डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है, जिससे ड्यूराबिलिटी सुनिश्चित होती है। इसके अलावा फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है।


Vivo V50 Specifications


Vivo ने ऑफिशियल स्तर पर कंफर्म किया है कि Vivo V50 में ऑटोफोकस और 92-डिग्री FOV सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं फोन के बैक पैनल में ZEISS को-इंजीनियर्ड कैमरा सेटअप है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा लेंस और ऑरालाइट एलईडी फ्लैश है।

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद मोटाई केवल 7.39 मिमी होगी। फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस 15 पर चलेगा। यह फोन कुछ जेमिनी एआई बेस्ड फीचर्स जैसे एआई ट्रांसक्रिप्ट एसिस्ट और एआई लाइव कॉल ट्रांसलेशन प्रदान करेगा। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V50 में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप से लैस होगा। फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »