Vivo V40 SE 5G आया GCF सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

Vivo V40 SE 5G को इस महीने की शुरुआत में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर V2337 के साथ देखा गया था।

Vivo V40 SE 5G आया GCF सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo V30 Lite 5G में 6.67 इंच की AMOLED E4 डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo V40 SE स्नैपड्रैगन 695 पर चलने वाले Vivo V30 Lite की जगह लेगा।
  • Vivo जल्द ही ग्लोबल बाजार में Vivo V30 सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगी।
  • ivo V40 SE 5G को GCF सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही ग्लोबल बाजार में Vivo V30 सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगी। ब्रांड Vivo V40 सीरीज पर भी काम कर रहा है। हाल ही में Vivo V40 SE 5G को GCF सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यहां Vivo V40 SE 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo V40 SE 5G की खासियतें


Vivo V40 SE 5G को इस महीने की शुरुआत में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर V2337 के साथ देखा गया था। इसी डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में GSMA IMEI डाटाबेस में Vivo V40 Lite 5G मॉनिकर के साथ देखा गया था। GCF ऑथोरिटी से अब Vivo V40 SE 5G नाम वाले V2337 डिवाइस को मंजूरी मिली है।

GCF सर्टिफिकेशन से पता चला है कि स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर पर कई सेलुलर नेटवर्क पर काम करेगा। Vivo V40 SE 5G के लिए GCF लिस्टिंग, डिवाइस द्वारा सपोर्ट खास नेटवर्क बैंड की लिस्ट तैयार करती है। जब 5G सपोर्ट की बात होती है तो V40 SE n1, n2, n3, n5, n8, n20, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 जैसे नेटवर्क बैंड का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा V40 SE 5G Google Play सपोर्ट वाले डिवाइस लिस्ट में भी सामने आया है। डिवाइस को हाल ही में देखे जाने से इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ पता नहीं चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

Vivo V40 SE / V40 Lite स्नैपड्रैगन 695 पर चलने वाले Vivo V30 Lite की जगह लेगा, जो दिसंबर 2023 में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन इन स्पेसिफिकेशंस के साथ आया था। इसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच OS 13 पर काम करता है। कैमरा सेटअल के लिए ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो ट्रिपल कैमरा यूनिट है। वहीं फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,800mAh की बैटरी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »