12GB रैम, 50MP फ्रंट कैमरा वाले Vivo V25 5G की सेल शुरू, इन बैंक कार्ड्स पर है 2500 रुपये का डिस्‍काउंट

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 SoC के साथ 12GB तक की रैम, 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V25 5G की कीमत (8GB+128GB) वैरिएंट के लिए 27,999 रुपये है
  • इसके 12+256GB वैरिएंट के दाम 31,999 रुपये हैं
  • बैंक कार्ड्स से खरीदारी पर 2,500 रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक मिलेगा

Vivo V25 5G में गेम बूस्ट मोड, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 4D गेम वाइब्रेशन फीचर भी दिए गए हैं।

वीवो (Vivo) की V सीरीज के नए स्‍मार्टफोन Vivo V25 5G की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। यह स्‍मार्टफोन दो कलर्स, ‘सर्फिंग ब्लू' और ‘एलिगेंट ब्लैक' में आता है। Vivo V25 5G की कीमत (8GB+128GB) वैरिएंट के लिए 27,999 रुपये और (12+256GB) वैरिएंट के लिए 31,999 रुपये है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने वाले कस्‍टमर्स को 2,500 रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही 2,000 रुपये तक के एडिशनल एक्सचेंज बोनस का फायदा भी उठाया जा सकता है। 

Vivo V25 5G को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ देशभर के पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।Vivo V25 5G को पिछले सप्‍ताह भारत में लॉन्‍च किया गया था। यह Vivo V25 सीरीज में नई एंट्री है। स्मार्टफोन में 64MP OIS नाइट कैमरा, कलर चेंजिंग बैक पैनल और 50MP का आई ऑटो फोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.44 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 SoC के साथ 12GB तक की रैम, 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement
 

Vivo V25 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल नैनो सिम वाला Vivo V25 5G, फनटच OS 12 पर बेस्ड एंड्रायड 12 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में रैम एक्सटेंशन फीचर भी है। RAM 3.0 फीचर के जरिए रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। Vivo V25 5G में गेम बूस्ट मोड, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 4D गेम वाइब्रेशन फीचर भी दिए गए हैं। 

Vivo V25 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो ऑटो फोकस के साथ आता है। Vivo V25 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका बैक पैनल कलर बदलने वाला है, जो यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.