50MP सेल्फी कैमरा व 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Vivo V23e फोन! स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें हुई लीक...

Vivo V23e फोन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। Vivo ने आगामी V सीरीज़ का स्मार्टफोन अपनी वियतनामी वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिसके साथ फोन की तस्वीर भी लिस्ट है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo v23e में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वी32ई के साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है
  • फोन Android 11 आधारित FunTouch 12 पर कर सकता है काम
Vivo V23e फोन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। Vivo ने आगामी V सीरीज़ का स्मार्टफोन अपनी वियतनामी वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिसके साथ फोन की तस्वीरें भी लिस्ट है। लीक तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन की जानकारी मिलती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वीवो वी23ई स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को भी टिप्सटर द्वारा लीक किया गया है। वीवो वी23ई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन में 4,050 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी।

Vivo V23e स्मार्टफोन की लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि फोन में स्लिम डिज़ाइन और आयतकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। स्मार्टफोन ब्लू कलर वेरिएंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और तीन रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है।

इसके अलावा, जानें-मानें टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक की है। टिप्सटर के अनुसार, डुअल सिम (नैनो) वीवो वी32ई स्मार्टफोन Android 11 आधारित FunTouch 12 पर काम करेगा। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा लेंस मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी32ई फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया जाएगा।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, फोन की बैटरी 4,050एमएएच की होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। सेंसर को ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और कंपास को शामिल हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो वी23ई में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 160.87x74.28x7.36/7.41mm और वज़न 172 ग्राम हो सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.