5 हजार रुपये सस्‍ता मिल रहा 50MP बैक, 44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन

यह मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 6 मई 2022 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन की कीमतों में कमी की गई है।
  • ‘समर स्‍पेशल ऑफर’ के तहत लिमिटेड टाइम के लिए दाम अस्‍थायी रूप से घटाए गए
  • समर स्‍पेशल ऑफर एक तरह का कैशबैक ऑफर है

10 मई तक चलने वाले समर स्पेशल ऑफर के दौरान फोन पर कैशबैक ऑफर लिया जा सकता है।

Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन की कीमतों में कमी की गई है। ‘समर स्‍पेशल ऑफर' के तहत लिमिटेड टाइम के लिए दाम अस्‍थायी रूप से घटाए गए हैं। समर स्‍पेशल ऑफर एक तरह का कैशबैक ऑफर है। 5 हजार रुपये का यह कैशबैक ऑफर हाल ही में कंपनी की ओर से अनाउंस किया गया है। फरवरी में इंडिया में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया गया है। यह 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 44 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा से लैस है। Vivo V23e 5G में 4,050mAh की बैटरी है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Vivo V23e 5G के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन 8GB + 128GB वैरिएंट में आता है। इंडिया में इसकी कीमत 25,990 (MRP 28,990 रुपये) है। यह मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 10 मई तक चलने वाले समर स्पेशल ऑफर के दौरान कस्‍टमर इस स्मार्टफोन को आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक, वन कार्ड और एसबीआई बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर के साथ 20,990 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, Vivo V23e 5G पर मिल रहा कैशबैक ऑफर सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और वीवो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध है।
 

Vivo V23e 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इस स्‍मार्टफोन को फरवरी में लॉन्‍च किया गया था। डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB RAM का सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

Vivo V23e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ V5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में 4,050mAh की बैटरी है, जो 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.