44MP कैमरे वाला Vivo V23e 5G फोन गीकबेंच पर लिस्ट! मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आएगा

Vivo V2126 फोन के लिए कई गीकबेंच लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि यह आगामी वीवो वी23एस 5जी फोन होगा। गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 471 और 558 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,551 से 1,726 प्वाइंट्स है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G में मिल सकता है 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • वीवो वी23ई 5जी में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • Vivo V23e 4G फोन वियतनाम में हो चुका है लॉन्च
Vivo V23e 5G स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और लॉन्चिंग ठीक पहले यह फोन कथित रूप से गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। बेंचमार्किंग साइट से इस 5जी इनेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। Vivo Thailand वेबसाइट पर भी फोन को समर्पित एक माइक्रोसाइट ऑनलाइन दिखी थी। वीवो ने टीज़ किया है कि यह आगामी 5जी स्मार्टफोन 44 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। बता दें, इस फोन का 4जी वेरिएंट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस था। इसके अलावा, वीवो वी23ई 5जी फोन के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पिछले हफ्ते लीक हो चुके हैं।

Vivo V2126 फोन के लिए कई गीकबेंच लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि यह आगामी Vivo V23e 5G फोन होगा। गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 471 और 558 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,551 से 1,726 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि वीवो स्मार्टफोन MT6833V/PNZA V मीडियाटेक से लैस होगा, जो कि डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर का कोडनेम है। यह प्रोसेसर 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ पेयर किया जा सकता है।

वीवो वी23एस 5जी फोन की लॉन्चिंग पिछले हफ्ते कंफर्म की गई थी और अब फोन को समर्पित माइक्रोसाइट Vivo Thailand वेबसाइट पर स्पॉट की गई है। हालांकि, 44 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के अलावा इस वेबसाइट के जरिए फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आती है। माइक्रोसाइट पर देखा गया स्मार्टफोन का डिज़ाइन बिल्कुल Vivo V23e 4G के समान लगता है, जो कि इस महीने की शुरुआत में वियतनाम में लॉन्च किया गया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore द्वारा फोन के आधिकारिक रेंडर्स के साथ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की गई थी। टिप्सटर ने बताया कि वीवो वी23एस 5जी फोन सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो कलर ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा, डिवाइस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा ।
Advertisement

रेंडर्स में फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सेल्फी कैमरा के साथ देखा गया था। फोन का डिस्प्ले फ्लैट था, जबकि बेजल्स थोड़े मोटे थे। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील मौजूद है। वॉल्यूम बटन और पावर बटन को फोन के दाईं ओर जगह दी गई है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V23e 5G, Vivo V23e 5G Specifications, Android 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.