Vivo V20 सीरीज़ का भारत आना तय, Flipkart पर होगी बिक्री

Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया और थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, Vivo V20 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन फोन के प्रो मॉडल जैसे ही होंगे।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 सीरीज़ 12 अक्टूबर को दे सकती है दस्तक
  • Vivo V20 Pro, Vivo V20 SE को पहले ही किया जा चुका है लॉन्च
  • वीवो वी20 सीरीज़ में मिल सकते हैं प्रभावशाली कैमरा फीचर्स

Vivo India ने ट्विटर पर साझा की है टीज़र वीडियो

Vivo V20 सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे, जिसकी आधिकारिक पुष्टि खुद कंपनी ने कर दी है। Vivo India के ट्विटर हैंडल द्वार एक शॉर्ट टीज़र वीडियो साझा की गई है, इस वीडियो के जरिए भारत में स्मार्टफोन लॉन्च के संकेत दिए गए हैं। इसके अलावा वीवो वी20 का एक प्रमोशनल पेज Flipkart ऐप पर लिस्ट किया गया है, जिसके जरिए अंदाजा लगया जा सकता है कि इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्मार्टफोन को उपलब्ध कराया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि वीवो वी20 सीरीज़ को भारत में 12 अकक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। वीवो वी20 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं, जो हैं Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro। वीवो वी20 एसई और वीवो वी20 प्रो स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया और थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, वीवो वी20 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन फोन के प्रो मॉडल जैसे ही होंगे।
 

Vivo India ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आगामी फोन का एक शॉर्ट टीज़र वीडियो साझा किया है। इस टीज़र वीडियो के जरिए संकेत मिला है कि आगामी फोन अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा। हालांकि इसके अलावा कंपनी द्वारा ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा ट्विटर प्रोफाइल पेज के कवर फोटो पर इस सीरीज़ का उल्लेख किया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीरीज़ के फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किए जा सकते हैं, वो हैं ब्लैक, व्हाइट और ब्लू-पर्पल ग्रेडिएंट।

वीवो वी20 सीरीज़ को वीवो इंडिया की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। जिसमें फोन के प्रभावशाली कैमरा फीचर्स की जानकारी दी गई है और इच्छुक ग्राहकों के लिए साइन-अप दिया गया है।

साथ ही Flipkart ऐप पर वीवो वी20 के प्रमोशनल पेज को लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस पेज पर स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख व कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, पेज पर केवल ‘Notify Me' का बटन दिया गया है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि वीवो वी20 सीरीज़ फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगी।
Advertisement
 

 पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक वीवो वी20 सीरीज़ को भारत में 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि उस रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन में से केवल दो स्मार्टफोन मॉडल को ही उस दिन लॉन्च किया जा सकता है।  
Advertisement

गौरतलब है कि Vivo द्वारा स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

आपको बता दें, Vivo V20 SE स्मार्टफोन पिछले दिनों ही मलेशिया में लॉन्च किया गया था। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। Vivo V20 Pro स्मार्टफोन को थाईलैंड में पेश किया गया था, जो कि डुअल सेल्फी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है। वीवो वी20 सीरीज़ के सभी तीनों फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 पर काम करेंगे।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.